फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेढ़ करोड़ के आधुनिक पार्क की मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजी फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के निवासियों को जल्द ही डेढ़ एकड़ में आधुनिक पार्क की सौगात मिलने वाली है। जींद रोड पर पुरानी गोशाला की खाली पड़ी जमीन को करीब डेढ़ करोड़ रुपय में एक खूबसूरत पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर परिषद प्रशासन ने इस संबंध में विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके अंतिम प्रशासनिक स्वीकृति और बजट मंजूरी के लिए फाइल को उच्च अधिकारियों के पास मुख्यालय भेज दिया है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही इस पार्क के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह नया पार्क करीब डेढ़ एकड़ की विशाल भूमि पर फैला होगा। नगर परिषद के जेई संदीप धीमान ने बताया कि योजना के अनुसार, पार्क को पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें चारों तरफ शानदार वॉक-वे (घूमने के लिए ट्रैक), रंग-बिरंगे फूलों के पौधे, बैठने के लिए बेंच और बच्चों के खेलने के लिए आधुनिक झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा, युवाओं और बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पार्क के भीतर एक ओपन एयर जिम भी स्थापित करने की योजना है। पार्क को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए विशेष लैंडस्केपिंग की जाएगी।
विज्ञापन

आसपास की आठ कॉलोनियों को मिलेगा सीधा लाभ
इस पार्क के निर्माण से शहर के एक बड़े हिस्से की पुरानी मांग पूरी होगी। वर्तमान में पटेल नगर, शोरा कोठी, जखौली अड्डा, सरगोधा कोलानी, रामनगर और बैंक कालोनी की घनी आबादी वाले क्षेत्र में लोगों के पास सुबह-शाम टहलने या बच्चों के खेलने के लिए कोई उपयुक्त जगह नहीं है। पार्क बनने से आसपास की इन कॉलोनियों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। पुरानी गोशाला की इस जगह पर पार्क बनने से न केवल पर्यावरण सुधरेगा, बल्कि लोगों को शुद्ध हवा और मानसिक शांति के लिए अपने घर के पास ही एक बेहतरीन माहौल मिल सकेगा। इस परियोजना के तहत पार्क के दोनों तरफ विशेष पार्किंग स्पेस विकसित किया जाएगा। दोनों तरफ पार्किंग की सुविधा होने से यहां आने वाले लोग बिना किसी परेशानी के अपनी गाड़ियां और दोपहिया वाहन पार्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें