फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोस्त के साथ मिलकर बहन और जीजा संग की मारपीट

Thu, 09 Nov 2023 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दोस्त के साथ मिलकर भाई ने बहन और जीजा के घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज व पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली। इस मामले में महिला ने भाई व उसके दाेस्त पर आरोप लगाते हुए थाना कैंट में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में छावनी की डेहा कॉलाेनी गली नंबर पांच निवासी प्रिया ने बताया कि उसका पति सुभाष उर्फ गौरव चादरें बेचने का काम करता है। शहर की डेहा कॉलोनी निवासी कबीर रिश्ते में महिला का भाई है। प्रिया के अनुसार उसने और उसके पति सुभाष उर्फ गौरव ने भाई कबीर से करीब 5-6 दिन पहले एक महीने के लिए 10 हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन

तीन चार दिन पहले महिला का भाई कबीर, पंजाब निवासी अपने दोस्त संदीप के साथ आया ओर अपने रुपयों की मांग की। इस पर महिला ने रुपये का इंतजाम करने के लिए अपने भाई कबीर और उसके दोस्त संदीप से दो दिन का समय मांगा। इस पर संदीप ने महिला को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने दो दिन में रुपये नहीं दिए तो वह महिला के पति सुभाष को गोली मार देगा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को महिला का भाई कबीर और उसका दोस्त संदीप जबरदस्ती महिला के घर में घुस आए और महिला के पति और उसे मारने लगे। इस दौरान आरोपी ने महिला के पति पर पिस्तौल तान दी और मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें