फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सब्जी उतारने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सब्जी मंडी में रविवार शाम को एक मासाखोर व आढ़ती के बीच गाड़ी से सब्जी उतारने को लेकर हाथापाई हो गई। इसमें दो पक्षों के लोगों को मामूली चोटें आई है। सूचना मिलते ही सोमवार को सुबह 11 बजे एसएचओ सिटी महेंद्र सिंह व मंडी सचिव सतबीर राविश मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की बातें सुनी और मौके पर ही निपटारा करवा दिया।
रविवार को एक आढ़ती की सब्जी की गाड़ी आई थी। उसे फीड पर उतारना चाहता था। फीड के रास्ते में एक मासाखोर अपनी सब्जी बेच रहा था। उस मासाखोर को आढ़ती ने थोड़ा साइड में अपना सामान करने को कहा तो, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों में हाथापाई भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोटें भी आई है। दोनों पक्षों की ओर से सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह सिटी एसएचओ महेंद्र सिंह व मंडी सचिव सतबीर राविश मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बातें सुनी और दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को आपस में गले मिलवाया और विवाद खत्म करवा दिया। वहीं मंडी प्रधान वीरेंद्र कुमार का कहना है कि मासाखोरों ने सब्जी मंडी के फीड पर अपना कब्जा किया हुआ है। यह फीड न आढ़तियों का है न मासाखोरों का। यह फीड किसानों के लिए है। किसान इस फीड पर आकर अपनी सब्जी आढ़तियों को बेच सकता है।
आढ़तियों को भी मंडी में सब्जियां उतारने का अधिकार है। मासाखोर रास्ते में बैठते हैं। जिस कारण से आढ़तियों और मासाखोरों में झगड़ा होता है। दोनों पक्षों को समझा दिया है। आपसी सहमति बन गई है। उन्होंने मासाखोरों व आढ़तियों से भी मिलजुल कर रहने की अपील की है। मंडी सचिव सतबीर राविश ने कहा कि मंडी में दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर एसएचओ के नेतृत्व में समझा दिया है। वहीं दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई है। भविष्य में झगड़ा ने करने का दोनों ने लिखित में आश्वासन दे दिया है। सचिव ने कहा कि वह भी सभी आढ़तियों व मासाखोरों से अपील करते हैं कि सभी लोग मिलजुल कर रहें आपस में शांति बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें