फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों की लेनदेन को लेकर की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांधी नगर निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह ढांड रोड पर अंडे की रेहड़ी लगाता है। उन्होंने तीन साल पहले भाई प्रेमी से 80 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे, जिनमें से 60 हजार रुपये वह वापस कर चुका है। 20 हजार रुपये बकाया हैं। प्रेमी पैसे मांगने के लिए उसके घर पर कई बार आया तो उसने कहा कि भतीजे प्रमोद की शादी में फोटोग्राफी का कार्य किया था, उसका हिसाब करने के बाद बकाया पैसे वापस कर दूंगा। 23 दिसंबर को उसके भतीजे रजत का फोन आया और गालियां देने लगा। कुछ देर बाद रजत ने फिर फोन कर उसे सन्नी की दुकान पर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने कहा कि 20 हजार रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें