संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा राज्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में पांचवीं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता क शुभारंभ अवसर पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन एवं राज्य अध्यक्ष डॉ.जयदीप आर्य विशेष रूप से मौजूद थे।
बैठक में पिछली बैठक की मीटिंग ऑफ मिनट्स को ध्वनि मत से पास किया। इस दौरान राज्य कोषाध्यक्ष एडवोकेट उमेश नारंग ने वित्तीय आय व्यय का वार्षिक ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी के संगठन का नियम अनुसार पंजीकरण करवाया जाए। राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर लगाकर टेक्निकल टीम को मजबूत किया जाए।
बैठक में सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को करवाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने आगे कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित सभी विजेता खिलाड़ियों के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
इस अवसर पर हरियाणा राज्य स्पोर्टस एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. धर्म देव विद्यार्थी, सचिव सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश चंद्र, कोषाध्यक्ष उमेश नारंग आदि उपस्थित रहे।