फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: त्योहार हमें संस्कृति व जड़ों से जोड़ते हैं ः डॉ. अशोक

Sat, 26 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भारत विकास परिषद, चीका शाखा की ओर से हरियाली तीज के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला विंग की सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ हुआ। कार्यक्रम में परिषद के जिला मार्गदर्शक डॉ. अशोक गर्ग ने कहा कि त्योहार हमें संस्कृति और हमारी जड़ों से जोड़ते हैं।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक कृष्ण कौशिक ने भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंच संचालन डॉ. सरिता भाठला (महिला सहभागिता प्रमुख) और डॉ. निधि बंसल (संस्कार संयोजक) ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने गणेश वंदना से की। इसके जिसके बाद हरियाणवी लोक गीतों पर गिद्दा और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गर्ग ने कहा कि तीज हरियाणा का प्रमुख पर्व है, जो सावन में उमंगों और आनंद का संदेश लाता है। कार्यक्रम में शाखा के संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता और अध्यक्ष प्रेम पुनिया ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें