सीवन। सीवन के स्कूलों में गांवों से पढ़ने आने वाली छात्राओं को छुट्टी के बाद बस के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। समय पर बस नहीं मिलने से उनका काफी समय बस स्टैंड पर इंतजार और सफर में ही बीत जाता है। इसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। घर पहुंचने में देरी होने के कारण छात्राओं को पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के लिए कम समय मिल पाता है। अभिभावक सुरेंद्र ने बताया कि छात्राओं की सुविधा को देखते हुए संबंधित विभाग को स्कूल की छुट्टी के समय पर्याप्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि उनका कीमती समय बर्बाद न हो। संवाद