फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नवरात्र के पहले दिन चंदाना गेट के पास मिला कन्या भ्रूण

Thu, 23 Mar 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में चंदाना गेट पर नवरात्र के पहले ही दिन बुधवार को एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर एफएसएल व सिटी थाना पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जांच में पता चला कि वह कन्याभ्रूण था।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 23 निवासी सुनील, रघुबीर, रोहन व पार्षद लीलू सैनी ने बताया कि शहर में पांच माता का मंदिर है। मंदिर के सामने कुछ दुकान गिराई गई थी। उनका मलबा वहां पड़ा हुआ था। जहां पर एक कन्या का भ्रूण मिला है। भ्रूण साढ़े तीन माह का बताया जा रहा है। खून से लथपथ भ्रूण को देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लोगों से बातचीत की। इसके बाद भ्रूण को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कैथल लेकर गई है। कॉलोनी वासियों ने कहा कि ऐसा गलत काम करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस को कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
इस संबंध में सिटी थाना एसएचओ डॉ. नन्ही देवी ने बताया कि चंदाना गेट के पास मलबे में भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाकर जांच के लिए विसरा भेजा गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करेगी। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें