फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों ठगी के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी जखौली निवासी आशीना को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव गढ़ी जिला हिसार निवासी कविता की शिकायत अनुसार वह स्टडी वीजा पर एमबीए करने के लिए माल्टा देश में जाना चाहती थी। इसके लिए उसने अपनी मौसी की लडक़ी आशीना से बातचीत की।

आशीना ने उसे बताया कि उसका एक जानकार पवन शर्मा है, जिसने कैथल में कार्यालय खोला हुआ है। वह उसे माल्टा देश में भेज सकता है। इसके बाद वह पवन से मिली तो उसने 12 लाख रुपये में उसे विदेश भेजने की बात कही। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीना व पवन ने मिलकर उससे अलग-अलग समय में चार लाख 50 हजार रुपये ले लिए और कहा कि बाकी साढ़े सात लाख रुपये का लोन करवा देंगे। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे स्टडी की जगह टूरिस्ट वीजा पर मॉरीशस भेज दिया। बाद में उसे बाली और सिंगापुर के रास्ते माल्टा भेजने के लिए कहते रहे। जब उसने इस संबंध में पवन से बातचीत की तो आरोपी आठ लाख रुपये और मांगने लगे व कहा कि आपका लोन नहीं होगा। यहीं पर नौकरी करके पैसे देने होंगे। वह जैसे-तैसे भारत वापस आई। यहां आकर अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज था। महिला आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें