कैथल। कोटड़ा में 30 अगस्त को उचाना के विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्रि का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। अखिल भारतीय शहीद सम्मान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा कोटड़ा ने बताया कि विधायक देवेंद्र अत्रि को भाजपा नेतृत्व की ओर से कलायत विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में यह सम्मान समारोह रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम संयोजक सुरेश कोटड़ा एवं सरपंच प्रतिनिधि सतबीर कल्याण होंगे। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में कैथल भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा और पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर भी शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को कैथल जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। संवाद