फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धमकी से परेशान फरल के किसान ने की आत्महत्या

Tue, 07 May 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। फरल गांव के किसान रामपाल राणा (52) ने अनाज मंडी के एक आढ़ती की ओर से रुपये के लेन-देन से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी अनाज मंडी के आढ़ती पर धोखाधड़ी से उनकी जमीन नाम करवाने व कोर्ट में घसीटने की धमकी देने के आरोप लगाए है। शिकायक के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में रवि राणा निवासी फरल ने कहा है कि वे चार भाई-बहन हैं और वह सबसे बड़ा है। उसके पिता रामपाल राणा के पास एक एकड़ जमीन हिस्से में आई थी। वे कुछ जमीन ठेका पर लेकर अपने गांव में खेतीबाड़ी का काम करते है और अपनी फसल माता मनसा देवी ट्रेडिंग कंपनी अनाज मंडी पूंडरी के मालिक सुभाष शर्मा के पास बेचते थे। उसके पिता रामपाल पुत्र ईशम सिंह फसल का हिसाब करके उसके साथ लेन देन करता था।
विज्ञापन


आरोप है कि आढ़ती ने लेन-देन के काफी रुपये उसके पिता की तरफ निकाल दिए और फिर उसके पिता के नाम वाली एक एकड़ जमीन धोखाधड़ी से अपने किसी परिचित दीवान सैनी के नाम करवा ली। उस समय में एक एकड़ जमीन की कीमत 30 लाख रुपये थी और आढ़ती ने उसके पिता के साथ धोखाधड़ी से व धमका कर सात लाख 50 हजार रुपये देकर जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। आढ़ती ने उसके पिता को बहला-फुसला कर उसकी माता के नाम से पांच खाली चेक ले लिए।

चार दिन पहले आढ़ती उसके पिता से पूंडरी में मिला और कहा कि मेरे पास तुम्हारे चेक हैं या तो मुझे पैसे दे दो नहीं तो चैक कोर्ट में लगाऊंगा। पांच मई को आढ़ती ने उसके पिता को फिर से धमकी दी कि या तो मेरे कहे अनुसार पैसे दे दे नहीं तो तेरी पत्नी का कोर्ट में बुरा हाल करूंगा।
विज्ञापन


रवि का आरोप है कि आढ़ती की धमकी से परेशान होकर उसके पिता ने सोमवार सुबह फांसी लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें