फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेखौफ चोर, समेट ले गए माल

Thu, 04 Apr 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक मकान से गहने और नकदी व एक ऑयल मिल से बिजली का सामान चोरी कर ले गए। उधर, आदर्श नगर में बंद पड़े एक मकान का ताला तोडक़र चोर करीब ढाई लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ले गए।

पुलिस ने तीनों मामलों में शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आदर्श नगर में बंद पड़े एक मकान का ताला तोडक़र चोर करीब ढाई लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक भरथो देवी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने गांव छात्तर गई हुई थी। मकान बंद था। वापस आने के बाद जब उसने मकान का गेट खोला तो पाया कि घर में चोरी हो चुकी थी। चोर मकान से करीब 70 हजार रुपये व सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में कपिल नगर निवासी प्रवीन कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 26 मार्च से लेकर एक अप्रैल के बीच अज्ञात आरोपी उनके घर से सोना-चांदी के गहने व 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। गहनों में अंगूठी, टीके, ताबीज, कोके, कंगन, पाजेब, चेन व अन्य शामिल हैं। नकदी सहित चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख 16 हजार रुपये है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरे मामले में नरवाना निवासी धर्मपाल ने तितरम थाना में शिकायत दी कि उसकी गांव चंदाना में ऑयल मिल है। एक अप्रैल को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी मिल से बिजली की आठ मोटर, चार स्टार्टर, कैमरे की डीवीआर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें