फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश की आशंका, किसान चिंतित

Wed, 27 Mar 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मंगलवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ। सुबह के समय धूप खिल गई और शाम पांच बजे अचानक से आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग की ओर से भी बुधवार को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

गौरतलब है कि मौसम बदलने से किसानों की भी चिंता बढ़ गई। खेतों में गेहूं की फसल पकने लगी है। बीते दिनों जिले में हुई तेज वर्षा और ओलावृष्टि में फसलें जमीन पर बिछ गई थी। किसानों को इस बार भी डर है कि कहीं अधिक बारिश हुई तो उनकी फसल नष्ट न हो जाए।
विज्ञापन


तापमान बढ़ने से दोपहर के समय गर्मी महसूस होने लगी है। बदलते मौसम के साथ ही मक्खी व मच्छरों भी होने लगे है। अब शाम के समय बिना पंखे के नहीं बैठ सकते। क्योंकि मच्छरों इतने हो गए हैं कि वह काटने लगे हैं। वहीं बदलते मौसम के अनुसार छोटे बच्चों की आंखों की समस्या बढ़ने लगी है। सामान्य दिनों में जहां आंखों की ओपीडी 20 से 30 होती थी अब वह लगभग 80 के पार पहुंच गई है।

चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखना अनिवार्य है। विशेष तौर छोटे बच्चों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. राजीव मित्तल का कहना है कि ठंडी चीजों से परहेज करें। अभी मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिन बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


27 व 28 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादलवाई के साथ एक दो स्थानों पर गरज चमक व बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। 29 से 31 मार्च तक आमतौर पर मौसम साफ बना रहने की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें