फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिता ने पायल को गोद में उठाकर बढ़ाया हौसला

Thu, 07 Dec 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अर्मेनिया में हुई विश्व जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पायल ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह बुधवार को अपने कुलतारण में बुधवार सुबह करीब नौ बजे पहुंची। वहां पहुंचने पर पायल का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पिता ने पायल को गोद में उठाकर हौसला बढ़ाया।

बाद में पायल ने स्कूल पहुंच कर विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलने की भी सलाह दी। पायल के पिता रामकुमार ने कहा कि बेटी की जीत के बाद पूरा गांव और परिजन उत्साहित रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अर्मेनिया में 24 नवंबर से चार दिसंबर तक विश्व जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता हुई थी। इसमें कैथल से 48 किलो भार वर्ग में पायल ने भाग लिया था। पायल ने क्वार्टर फाइनल से लेकर सेमीफाइनल तक हुए मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पराजित किया है। पायल की इस उपलब्धि से सभी खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में उत्साह का है।

कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि कड़े संघर्ष के बाद पायल ने यह मुकाम हासिल किया है। पायल शुरू से ही सरकारी स्कूल में पढ़ी है। पायल अपने स्कूल भी पहुंची। वहां पर स्टाफ सदस्यों ने फूल मालाओं से उसका स्वागत कर सम्मानित किया। पायल ने यहां पर स्कूल के छात्र छात्राओं को संबोधित किया।

पायल ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है इसलिए सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ किसी न किसी खेल से जरूरी जुड़ना चाहिए। इससे शरीर भी मजबूत रहता है। पिता रामकुमार ने कहा कि बेटी पायल ने उनका सपना साकार कर दिया है। हमें बड़ी खुशी है। पायल भविष्य में भी ऐसे की पदक जीते और देश का नाम रोशन करे। वह कोच अमरजीत सिंह का भी धन्यवाद करते हैं, जिसे पायल को सफलता के मुकाम पर पहुंचाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पायल के छह बहन भाई हैं। पायल सबसे छोटी है। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। पायल का सपना है कि वह ओलंपिक में भी खेले और देश के लिए स्वर्ण पदक जीते। इस अवसर पर सरपंच देवेंद्र, शमशेर संधू, फौजी कर्मबीर, राकेश मोस्टरा, राजेश, विक्रम, रामकुमार, वेदप्रकाश सहित स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें