फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

Tue, 27 Aug 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव कांगथली में बुलेट और बाइक के बीच हुई टक्कर में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। परिजनों में मृत्यु की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

इस संबंध में पाबसर निवासी प्रिंस कुमार ने सीवन थाना में दी गई शिकायत में बताया कि 25 अगस्त को वह अपने पिता रोशन लाल के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उस दौरान एक अज्ञात बुलेट चालक ने उसकी बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस बीच आरोपी बुलेट चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में उसके 55 वर्षीय पिता रोशन लाल ने थोड़ी देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें