फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सांस्कृतिक, देशभक्ति की प्रस्तुतियों से मन मोहा

Thu, 15 Aug 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया। प्रधानाचार्य श्रीकांत आर्य ने बताया कि कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चे देश भक्ति परिधानों में आए। इस अवसर पर विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें अनेक छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम व द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पारितोषिक रूप से सम्मानित किया।
विज्ञापन


चेयरमैन कुलदीप सिंह व प्रबंधक निदेशक जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमें स्वतंत्रता का मोल समझना चाहिए। इस मौके पर बच्चों को शपथ दिलवाई गई कि मैं अपने देश की पूजा करता हूं, इसकी विविध संस्कृति पर गर्व करता हूं, मैं इसके योग्य बनने का प्रयास करूंगा। मैं अपने माता-पिता, बुजुर्गों व अध्यापकों के साथ सम्मान व शिष्टता से पेश आऊंगा। मैं अपने देश और अपने सभी लोगों के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेता हूं।
विज्ञापन


उधर, कई संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पर पेश किए जाने वाले कार्यक्रमों की फुलड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान बच्चों ने जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें