फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों को नकली उत्पादों के बारे दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र (आईबीडीसी) रामनगर में मंगलवार को फसल सुरक्षा उत्पादों के जिम्मेदार उपयोग और अवैध व्यापार विरोधी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नकली उत्पादों और कीटनाशकों के जिम्मेदार उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

यह कार्यशाला क्रॉपलाइफ इंडिया नई दिल्ली और आईबीडीसी के सहयोग से आयोजित की गई। इसमें 125 से अधिक प्रगतिशील किसानों, कृषि विशेषज्ञों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
आईबीडीसी के निदेशक व उपनिदेशक (उद्यान) डॉ. सत्येंद्र यादव ने कृषि-पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा और मधुमक्खियों जैसे परागणकों की रक्षा के लिए कीटनाशकों के जिम्मेदार उपयोग की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नकली और अवैध कीटनाशक न केवल किसानों के लिए खतरा हैं बल्कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर चुनौती हैं। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी सत्रों, पैनल चर्चाओं व ज्ञान-साझाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। इनमें सुरक्षित और प्रभावी कीटनाशक उपयोग, नकली कृषि रसायनों की पहचान और टिकाऊ कृषि तकनीकों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें