फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में घुटनों पर चलकर किसानों ने कलायत में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के मुद्दे को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कलायत में किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने घुटनों के बल चलकर विरोध जताया। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग कैंची चौंक से इसकी शुरूआत हुई। किसानों ने चौक पर घरेलू गैस के खाली सिलिंडर के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही हुक्का पंचायत का आयोजन मौके पर किया गया। किसानों का कारवां नेशनल हाईवे से एसडीएम कार्यालय के लिए रवाना हुआ। इस बीच भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह रामगढ़ पांडवा, युवा किसान नेता गुरनाम सिंह, सहारण खाप अध्यक्ष रामपाल खरक, सीटू नेता सत्यवान सिंह, शांति देवी, जगबीर मटौर, देवीदयाल बांगड़, दिलबाग सिंह, सुनील कुमार, राकेश मोण, मंजीत सिंह व सुरेंद्र चौशाला की अगुवाई में किसान, मजदूर व विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग दैनिक जरूरत के सामान की बढ़ी कीमतों के विरोध में नेशनल हाइवे से एसडीएम कार्यालय तक घुटनों पर चले। उपरांत महंगाई को मुद्दा बनाते हुए एसडीएम कार्यालय के मुख्य द्वार के पास सांकेतिक धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। जबकि आय के साधन किसान, मजदूर व गरीब तबके के पास घटते जा रहे हैं। ऐसे में मेहनतकश वर्ग घुटने पर आया है। इसके मद्देनजर शासन-प्रशासन को हकीकत का मंजर दिखाने के लिए घुटनों पर चलते हुए महंगाई के विरोध में रोष मार्च किया गया। विरोध की कड़ी में 17 जुलाई को संघर्ष की नई रणनीति तय की जाएगी। शीर्ष किसान नेताओं द्वारा जो निर्देश दिए जाएंगे उसके अनुसार किसान संगठन राज्य भर में हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन

गांव पोलड़ में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने बढ़ रही महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व सरपंच पोलड़ बलराज सिंह ने की। बलराज सिंह ने बताया कि सरकार का महंगाई पर कोई काबू नहीं है। महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। बाजार में कोई भी सामान सस्ता नहीं है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। इस समय जिला कैथल में पेट्रोल 99 रुपये प्रति लीटर के पास है। अब सरकार ने गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं। यह आम आदमी के हितों पर कुठाराघात है। इस प्रदर्शन में किसानों ने एकत्र हो कर सरकार को जगाने के लिए मोटरसाइकिलों के हॉर्न बजाए। सड़क के बीच में गैस सिलिंडर रख कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में अंग्रेज सिंह, गुलाब सिंह लखबीर सिंह, गुरदीप सिंह मौजूद रहे। संवाद
किसानों ने महंगाई के विरोध सड़क पर अपने वाहन खड़ा करके और ठंडे जलजीरे की छबील लगाकर प्रदर्शन किया। किसान सुबह से ही पाई के राजौंद पूंडरी मार्ग पर बैंक के पास एकत्र होना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते कई सैकड़ों किसान और अन्य ग्रामीणों ने सड़क के किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए। नजदीक ही टेंट लगाकर ठंडे पानी से जल जीरा बनाना शुरू कर दिया। जैसे ही 10 बजे तो उन्होंने राहगीरों को जल जीरा पिलाना शुरू कर दिया। साथ ही किसानों ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस में महंगाई के विरोध में सरकार विरोधी नारे लगाए। किसानों ने बताया कि महंगाई से लोगों का जीना दुर्भर हो गया है। सरकार को आम जनता की कोई परवाह नहीं है। इस अवसर पर बलवान, करतारा, धीरा, वीरेंद्र, महावीर, डीसी ढुल, दिलबाग, राजेश और सत्यवान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें