फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धान की खरीद शुरू न होने से किसान परेशान

Wed, 25 Sep 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। दरअसल, पिछले तीन दिन से धान का दाम भी कम हुआ है। यह 3100 से 2750 रुपये प्रति क्विंटल तक हो चुका है। इस समय अनाज मंडियों में 1509 व पीआर की आवक हो रही है।

पीआर धान के जहां खरीदार ही नहीं मिल रहे हैं। वहीं, 1509 धान के भाव भी 200 से 300 रुपये कम हो गए है। पिछले सप्ताह 1509 धान के भाव 2900 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल थे। मंगलवार को 2750 रुपये प्रति क्विंटल तक ही धान बिका। इसे किसान मायूस हैं।
विज्ञापन


नाराज किसानों ने बताया कि इस सीजन में वर्षों कम होने से एक तो पहले धान का उत्पादन कम हुआ है, वहीं अब भाव कम मिलने से किसानों को 300 से 500 रुपये प्रति क्विंटल तक का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल 1509 धान के भाव 3500 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा थे, लेकिन इस बार भाव कम मिलने के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान सतपाल ने बताया कि वह अपनी धान मंडी में लेकर आया है, लेकिन भाव कम है। 2500 से 2700 रुपये तक ही खरीदा जा रहा है, इससे किसानों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें