फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मांगों को लेकर किसानों को ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम को मांगपत्र सौंपते भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदाधिकारी एवं किसान। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला-चीका। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के लिए एसडीएम गुहला को मांगपत्र सौंपकर समाधान की मांग की है। किसान नेता एवं गांव बदसूई के पूर्व सरपंच जगदेव सिंह ने एसडीएम मनीष कुमार यादव को दिए मांगपत्र में मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों की भूमि के पंजीकरण में आ रही दिक्कतों, स्टेट बैंकों में डीएपी खाद की कमी और अरनौली अनाज मंडी में पिछले साल से पड़े गेहूं के स्टॉक को उठाने की मांग प्रमुखता से उठाई है।
विज्ञापन

मांगपत्र में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से किसानों को अपनी फसल का मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजीकरण नहीं होने के कारण किसानों को अपनी फसल मंडी में बेचने और संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने में दिक्कतें आ रही हैं। किसान यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि पोर्टल पर पंजीकरण से संबंधित तकनीकी अथवा अन्य समस्याओं को शीघ्र दूर करवाया जाए, ताकि किसानों को फसल बेचने के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। किसान नेताओं ने मांगपत्र में डीएपी खाद की उपलब्धता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

एसडीएम को मांगपत्र सौंपते भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदाधिकारी एवं किसान। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें