फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिरसा पैरलल में पानी न छोड़े जाने पर किसानों ने विभाग के कार्यालय में किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता के सामने अपनी शिकायत रखते उपमंडल के किसान। संवाद
विज्ञापन
कलायत। नहरी पानी की समस्या के लिए उपमंडल के गांव शिमला, बिधराना, कलायत और कौलेखां के किसानों ने सिंचाई विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि उनके खेतों में खड़ी फसलें नहरी पानी न मिलने के कारण सूख रही हैं। गांव शिमला के किसान जोरा सिंह ने कहा कि इस समय खेतों में धान की फसल फुटाव की स्थिति पर है और पानी की सबसे अधिक आवश्यकता है। 10 जुलाई को सिरसा पैरलल नहर में पानी आया पर तीन दिन में वह बंद भी हो गया। नियम के हिसाब से पानी सात दिन तक चलना था।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सिरसा पैरलल से पानी कम करके सुदकान व धमतान माइनरों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो हेड पर पानी का स्टाॅक होता है, उसे लिफ्ट करके अन्य माइनरों में छोड़ दिया जाता है। सिरसा पैरलल माइनर पर पड़ने वाले किसानों के खेत सूख रहे हैं और फसल बर्बाद हो रही है। इसके लिए पूरी तरह से विभाग जिम्मेदार है। यदि किसान की फसल को पानी ही नहीं मिलेगा तो वह पैदावार कहां से लेगा।
भाकियू के खंड प्रधान जिले सिंह ने कहा कि सिरसा पैरलल कलायत उपमंडल के किसानों के लिए जीवन रेखा का काम करती है। इस नहर से इस क्षेत्र के खेतों को सींच कर ही किसान अन्न का उत्पादन करते हैं। इस माह में विभाग ने किसानों को केवल तीन दिन ही नहरी पानी दिया जोकि पूरी तरह से अनैतिक है। इस क्षेत्र का नहरी पानी अन्य क्षेत्रों में दिए जाने से किसान चिंतित हैं और खराब होती फसल को देख किसान कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर वर्ष 15 जुलाई के बाद इस नहर के माध्यम से किसान को पूरा पानी मिलता रहा है पर इस साल किसान के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पानी के साथ ही खेती है और यहां का पानी अन्य माइनरों में दिया जा रहा है। यह कलायत उपमंडल के किसानों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि विभाग के उपमंडल अभियंता ने उन्हें दो दिन का समय दिया है। अगर दो दिनों में नहरी पानी किसान को नहीं मिला तो विभाग के कार्यालय के सामने किसानों की ओर से पक्का टेंट गाड़ दिया जाएगा।
दो दिन के भीतर नहर में पानी आ जाएगा : अखिल
इस बारे में सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता अखिल कौशिक ने बताया कि उनके पास पानी नहरी पानी की कमी के लिए कई गांवों के किसानों का शिष्टमंडल आया था। उन्होंने बताया कि विभाग की नहर पर बने 278 हैड पर पानी की उपलब्धता कम है। उनकी ओर से जो निर्धारित मात्रा में पानी मांगा गया था, उससे कम मिल रहा है। उपमंडल की दो टेलों में पानी कम मात्रा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा कर दूसरी नहरों से 1100 क्यूसिक पानी सिरसा पैरलल नहर में व्यवस्थित करवाया जा रहा है। दो दिन के भीतर नहर में पानी आ जाएगा।

सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता के सामने अपनी शिकायत रखते उपमंडल के किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें