पूंडरी। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक मंगलवार को पूंडरी स्थित किसान भवन में आयोजित की गई। इसमें किसान नेताओं ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार से कई मांगें उठाईं। बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबडी, भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य ढांड और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलवान पाई सहित अनेक किसान नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। किसान नेताओं ने सरकार से मांग की कि कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली लेजर लैंड लेवलर मशीन की लागत पर तुरंत सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाए। किसान नेताओं ने कहा कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी किसानों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की व्यवस्था की जानी चाहिए। बैठक के बाद भाकियू पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा। संवाद