फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ‎कलायत मंडी में धान खरीद शुरू न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
29kht_42_ कलायत मंडी में धान की सरकारी खरीद न होने पर प्रदर्शन करते भाकियू के किसान नेता 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सरकार के आदेश के बावजूद कलायत अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद समय पर शुरू न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले मार्केट कमेटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि धान की खरीद 22 सितंबर से शुरू करने की घोषणा की गई थी लेकिन अभी तक खरीद शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन

भाकियू नेता जिले सिंह माेर और सुरेंद्र चोसाला ने आरोप लगाया कि मंडी में मौजूद खरीदार किसानों को नमी, वजन और क्वालिटी के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। व्यापारी किसानों की फसल 300 से 400 रुपये कम पर खरीद रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही धान की सरकारी सुचारु नहीं की गई और डिजिटल कांटे नहीं लगाए गए, तो किसान मजबूरन मंडियों का घेराव करेंगे और आंदोलन तेज करेंगे। मार्केट कमेटी सचिव बलवान सिंह और मंडी सुपरवाइजर मोमन शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद मंडी में आई धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पहले दिन सोमवार को करीब 608 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी धान की फसल को सुखा कर और अच्छी तरह साफ करके ही अनाज मंडी में लाएं ताकि खरीद प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें