फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसान नेता गोपीचंद और फतेह सिंह फतवा की पुण्यतिथि पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
गांव कौलेखां में किसान नेताओं को श्रद्धांजलि देते कैथल जिले के किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
कलायत। गांव कौलेखां के फौजी गोपीचंद और किसान नेता चौधरी फतेह सिंह फतवा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षों को याद करते हुए किसानों के हितों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जिले सिंह मोर ने की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान गुरनाम सिंह सहारण ने बताया कि वर्ष 1997 में इसी दिन सतनाली-मंढियाली गोलीकांड के विरोध में पूरे हरियाणा में बंद का आह्वान किया गया था। उस दौरान कलायत रेलवे स्टेशन पर रेलवे पटरी पर शांतिपूर्ण तरीके से बैठे किसानों पर तत्कालीन बंसीलाल सरकार के इशारे पर पुलिस ने गोलियां चलाई थीं। गोली फौजी गोपीचंद के माथे में लगी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस घटना में कई अन्य किसान भी घायल हुए थे।
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक सदस्य थे फतेह सिंह फतवा
गुरनाम सिंह सहारण ने बताया कि किसान नेता चौधरी फतेह सिंह फतवा का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने जवानी से लेकर जीवन के अंतिम समय तक किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। इस दौरान उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा और पुलिस कार्रवाई में घायल भी हुए। किसानों की कर्जमुक्ति सहित अन्य मांगों के लिए उन्होंने कई बार आमरण अनशन किया। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक सदस्यों में शामिल फतेह सिंह फतवा ने गांव-गांव और गली-मोहल्लों में संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम किया।
विज्ञापन

बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध
किसान नेताओं ने पुण्यतिथि पर भारत-अमेरिका ट्रेड समझौते का भी विरोध किया। जिले सिंह मोर ने कहा कि बिजली का निजीकरण किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। किसान बिजली कर्मचारियों के साथ खड़े रहेंगे और गांवों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। उन्होंने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए संघर्ष जारी रहेगा। सरकार मंडियों को समाप्त करना चाहती है लेकिन किसान ऐसा नहीं होने देंगे। इस मौके पर सहारण खाप प्रधान साधु राम, सुरेंद्र चौशाला, रमेश मलिक खुराणा, प्रीतम खेड़ी लांबा, जोरा मोर शिमला, जिया लाल ढुंडवा, शमशेर दुब्बल, खरक पांडवा के सरपंच सुरेश कुमार, सज्जन कुमार, चांदी राम कुराड़, बीरा रामगढ़, प्रीता कौलेखां और बलवान कौलेखां सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

गांव कौलेखां में किसान नेताओं को श्रद्धांजलि देते कैथल जिले के किसान नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें