फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों ने भारत बंद के लिए बनाई रणनीति

Tue, 13 Feb 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हनुमान वाटिका में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष बलबीर सिंह ने किसान आंदोलन के मुद्दे व 16 फरवरी के ग्रामीण भारत बंद पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर 2021 को सरकार ने तीन काले कानून की वापसी पर सहमति व अन्य मुद्दों पर जल्द कमेटी बनाकर उन्हें लागू करने का आश्वासन लिखित में दिया।

दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद एमएसपी सहित अन्य मुद्दों का कोई समाधान नहीं किया। जिससे मजबूर होकर संयुक्त किसान मोर्चा को एक बार फिर से आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी।
विज्ञापन


अगली कड़ी में 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसमें 14 में से 13 केंद्रीय ट्रेड यूनियन भी शामिल हैं। इसके साथ ही ड्राइवर भाइयों के खिलाफ हिट एंड रन का कानून बनाया। जिसमें ड्राइवर के लिए कोई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की योजना नहीं है।

किसान मोर्चा ने 26 जनवरी को देशभर के 550 से ज्यादा जिलों में ट्रैक्टर परेड निकाली। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर दिन रात मेहनत करते हुए भी कर्ज युक्त हो गया, जिनको एक बार कर्ज मुक्त किया जाए।

बैठक की अध्यक्षता ईशम सिंह ने की। बैठक का संचालन सतपाल आनंद ने किया। ईशम सिंह ने कहा कि खेत के लिए बिजली निशुल्क की जाए, सभी को घर के लिए 300 यूनिट तक बिजली निशुल्क दी जाए, स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए, एमएसपी की कानूनी गारंटी की जाए, लखीमपुर खीरी में किसान हत्याकांड के साजिशकर्ता के तौर पर नामित केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनि को बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

शहीद हुए 750 से ज्यादा किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए और परिवार में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। 60 साल की उम्र होने पर सभी किसानों
विज्ञापन


व मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए।

इस अवसर पर जिया लाल, मास्टर बलबीर, गुरनाम सिंह, सतपाल, सुरेंद्र, जिले सिंह, सतीश, हवा सिंह, कंवरजीत ङ्क्षसह, कपिल गढ़ी, सुभाष बड़सीकरी व सुरजीत सहारण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें