फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडियों में 10 हजार क्विंटल धान खरीद का इंतजार कर रहे किसान

विज्ञापन
नई अनाज मंडी में खरीद के इंतजार के बीच धान को बोरियों में भरते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
कैथल। मंडियों में करीब 10 हजार क्विंटल पीआर धान पहुंच चुका है लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसान अपनी फसल बिकने का इंतजार कर रहे हैं और चेहरों पर मायूसी छाई हुई है।
विज्ञापन

अब तक करीब 200 गेट पास काटे जा चुके हैं, इसके बावजूद किसानों को खरीद के लिए कोई निश्चित समय नहीं मिल पा रहा है। कई किसान करीब दो दिन से मंडी में अपनी फसल लेकर डटे हैं। आवक लगातार बढ़ने के कारण मुख्य अनाज मंडी में जगह कम पड़ने लगी है और अब अतिरिक्त अनाज मंडी में भी धान पहुंचना शुरू हो गया है। मंडियों में 1509 धान की 90 हजार क्विंटल तौलाई हो चुकी है।
गेट पास कटे लेकिन खरीद का इंतजार बरकरार : मंडी में गेट पास काटने का काम शुरू हो चुका है। सभी मुख्य गेटों पर करीब 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अटल सेवा केंद्र संचालकों को बायोमेट्रिक के माध्यम से गेट पास काटने की जिम्मेदारी दी गई है। किसानों का कहना है कि गेट पास कटने के बाद भी अगर खरीद शुरू नहीं होती तो इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

नई अनाज मंडी में खरीद के इंतजार के बीच धान को बोरियों में भरते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें