फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीएपी खाद के लिए सरकारी केंद्रों पर उमड़े किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में शुक्रवार को सरकारी केंद्रों पर डीएपी खाद लेने के लिए काफी संख्या में किसान पहुंचे। इससे पहले वीरवार को खाद का रैक आने के बाद किसान रेलवे स्टेशन पर ही खाद लेने के लिए पहुंच गए थे। अभी करीब 27,900 डीएपी खाद के बैग पहुंचे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस समय जिले में गेहूं की बिजाई चल रही है। जिले के सीवन, चीका, कैथल और ढांड क्षेत्र में अधिकतर रकबे में गेहूं की बिजाई हो चुकी है। जबकि कलायत और राजौंद में अभी तक गेहूं की बिजाई होना शेष है। इसलिए शुक्रवार को सरकारी केंद्रो पर सुबह के समय किसानों की कतार लगी रही और एक आधार कार्ड पर चार से पांच बैग दिए गए। किसान मंदीप कुमार, सुखविंद्र, रमेश, सज्जन सिंह आदि ने बताया कि ये समय गेहूं की बिजाई का है। इस समय कृषि विभाग के पास ना तो पूरा खाद आ रहा है और ना ही पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। हर बार किसानों को खाद व बीज के लिए घंटों कतार में लगना पड़ता है। उसके बाद भी खाद व बीज की पूरी मात्रा नहीं मिलती।
वर्जन
वीरवार को ही सरकारी केंद्रों पर डीएपी खाद भिजवाया गया था। इसके तहत जिस पैक्स में जितनी जरूरत खाद की है। उसके अनुसार वहां पर बैग पहुंचाएं गए हैं। इसके साथ ही पर गेहूं का बीज भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी किसानों को डीएपी खाद व बीज मुहैया करवाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सतीश नारा, एसडीओ, कृषि विभाग, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें