फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Thu, 29 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बिजली व पानी की समस्या से परेशान किसानों ने विद्युत निगम ढांड के कार्यालय में नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। किसान ईशम सिंह, प्रदीप कुमार, रणबीर, सुभाष, कृष्ण कुमार, धर्म सिंह, रविंद्र, भाना, सुरेंद्र, मुकेश, संजीव, विकास, राजेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, अमित व सुदेश कुमार ने बताया कि 11 दिन पहले आई आंधी से खेतों में बिजली के खंभे टूट गए थे।

किसानों का कहना है कि बिजली के खंभे टूट जाने के बाद से चोरों ने तार चुरा लिए हैं। बिजली ना आने के कारण खेतों में धान की पनीरी में सूख रही है। अगर धान की पनीरी में प्रतिदिन पानी ना दिया जाए तो उसके खराब होने का अंदेशा बना रहता है। नाराज किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी धान की पनीरी को बचाने के लिए प्रतिदिन एक हजार रुपए जनरेटर का किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जब विभाग के कार्यालय में जाते है तो वहां पर कोई भी अधिकारी नही मिलता है,जब कभी अधिकारी के दर्शन होते है तो एक ही बात कहते है कि तूफान से ज्यादा नुकसान हुआ है। लेबर कम है काम ज्यादा है,धीरे-धीरे सभी लाइनों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। किसान एक ही बात बार-बार कह रहे है कि जब तक मेन लाइन के खंभे खड़े नही होते तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दूसरी लाइन से हमारे फीडर को जोड़ कर पानी की व्यवस्था कर दी जाए तो हमारे प्रतिदिन खर्च होने वाले हजारों रुपये बच सकते है। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाए वरना उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन


विद्युत निगम ढांड के एसडीओ प्रिंस भूरा ने कहा कि कि आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान ढांड क्षेत्र में हुआ है। सभी मेन लाइनों पर खंभे लगाने का काम किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को काम पर लगाया जा रहा है ताकि शीघ्रता से कार्य पूरा किया जा सके। किसानों से अपील है कि धैर्य रखें और सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें