फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी को अपनाकर किसान कमाएं अधिक मुनाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि सरकार की ओर से नए बाग लगाने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है, ताकि किसान बागवानी को अपनाकर अधिक मुनाफा कमा सकें। किसानों को अमरूद के बाग लगाने पर 11500 रुपये, नींबू के बाग लगाने पर 12 हजार रुपये और आंवला के बाग पर 15 हजार रुपये की राशि सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाती है। इस अनुदान योजना के तहत एक किसान 10 एकड़ तक बाग लगा सकता है। जिला बागवानी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि किसानों की आय को दोगुना करने और उन्हें बागवानी के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बागवानी विभाग के माध्यम से अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। बागवानी फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा बागवानी बीमा योजना चलाई जा रही है। यह योजना किसानों को सब्जियों, फलों व मसालों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जोखिम से मुक्त कर फसल लागत की भरपाई करने में कारगर साबित होगी। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान जमीन के कागजात, बैंक कॉपी व आधार कार्ड के साथ जिला बागवानी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें