फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर खरीद और उठान नहीं होने से किसान परेशान : राजकुमार

विज्ञापन
03 ढांड 01कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजकुमार सारसा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की जिला कमेटी की बैठक ढांड कार्यालय में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष कामरेड राजकुमार सारसा और जिला सचिव कृष्ण चंद ने कहा कि मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार की ओर से सुचारु रूप से खरीद शुरू नहीं करवाई जा रही है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक की अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य कामरेड बाबूराम ने की। जिलाध्यक्ष कामरेड राजकुमार सारसा ने कहा कि मंडियों में धान की ढेरियां लग चुकी हैं। किसानों के गेट पास कटने में देरी हो रही है और मंडी में पहुंची फसल का समय पर उठान नहीं होने से सड़कों तक धान की ढेरियां लगी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हर सीजन में किसानों को खरीद प्रक्रिया के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संगठन ने सरकार से मांग की कि धान की खरीद जल्द शुरू करवाई जाए और घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बिना किसी नाजायज शर्त के किसानों की फसल खरीदी जाए। साथ ही उठान की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 26 अक्तूबर को रोहतक के नांदल भवन, गांव बोहर में होने वाली राज्य स्तरीय महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान कामरेड दर्शन सिंह, रामसरूप, संजू, सुभाष चंद्र और नरेश कुमार सहित जिला कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें