फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अतिरिक्त अनाज मंडी के बाहर किसानों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के जींद रोड स्थित विस्तार अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। जाम के चलते आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि पिछले 10 दिनों से वह परेशान है। वह मार्केट कमेटी में भी गए, लेकिन कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा। दोपहर करीब साढ़े 12 किसानों ने जाम लगा दिया। जाम के बाद मौके पर मार्केट कमेटी के सचिव बसाऊ राम पहुंचे। इसके साथ ही एसडीएम अजय भी पहुंचे। करीब साढ़े चार घंटे के बाद खरीद के आश्वासन पर साढ़े पांच बजे किसानों ने अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला।
इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को शांत करवाते हुए मौके पर ही बोली शुरू करवा दी। हालांकि किसानों का कहना था कि जिस धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से कम थी, केवल वहीं धान खरीदा गया। जिले में अब तक करीब 800 क्विंटल धान की ही खरीद हो पाई है। गुस्साए किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से उनकी धान की खरीद नहीं की जा रही।
विज्ञापन

किसान नेता सतपाल दिल्लोंवाली व होशियार गिल ने कहा कि प्रशासन ने 23 सितंबर को सरकारी खरीद की तिथि दी थी। इसके बाद 27 सितंबर को दिखावटी खरीद शुरू की गई। इसके बाद कोई खरीद नहीं हुई। बताया कि सोमवार को भी रोष स्वरूप जाम लगाया था। अधिकारियों ने धान की खरीद शुरू करने के लिए सुबह 11 बजे तक का समय दिया था, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी कोई धान खरीदने नहीं आया।
जाम लगने के कारण आवागमन भी बाधित हुआ। आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। बता दें कि कैथल में राइस मिलर्स के हड़ताल पर होने के कारण धान की खरीद नहीं हो पा रही है। आढ़तियों का कहना है कि बिना राइस मिलर्स के वे मंडियों से पीआर धान की खरीद नहीं करने देंगे।

वर्जन-

पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को भी जाम लगा दिया। इसके बाद किसानों को मौके पर ही पहुंचकर समझाया गया। मौके पर ही बोली लगा धान की सरकारी खरीद शुरू की गई है। किसानों से आह्वान किया गया कि वे मंडियों में धान की फसल को पूरी तरह से सुखाकर ही लाएं। क्योंकि नमी की मात्रा अधिक होने के चलते धान की सरकारी खरीद नियमों के अनुसार नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन




- बसाऊ राम, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें