फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर शिकायत दर्ज न होने से किसान हो रहे परेशान

Wed, 17 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। बाढ़ से हुए नुकसान का ब्योरा दर्ज कराने के लिए सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक खोला था, जिसे बढ़ाकर 17 सितंबर तक किया गया। लेकिन पिछले तीन दिन से साइट धीमी रहने के कारण किसान अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में किसानों ने सरकार से पोर्टल को 25 सितंबर तक बढ़ाने की मांग उठाई है।

भाकियू चढूनी के प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर सिंह बनेहड़ा, केवल सदरेहड़ी, जरनैल जैली और लखविंद्र सिंह किंदर ने बताया कि हालिया बाढ़ में गुहला-चीका क्षेत्र के घग्गर किनारे बसे 39 गांवों की करीब 12 हजार एकड़ फसलें बर्बाद हुईं। इसके अलावा डेरों में बने मकानों, पशुओं के चारे और ट्यूबवेलों को भी भारी नुकसान पहुंचा। किसानों का कहना है कि एक ओर पानी देर से उतरा, दूसरी ओर साइट की धीमी गति से वे सीएससी सेंटरों के माध्यम से भी निर्धारित समय में नुकसान दर्ज नहीं कर पाए।
विज्ञापन


किसानों ने सरकार से आग्रह किया है कि पोर्टल की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक बढ़ाई जाए, ताकि सभी किसान अपने नुकसान का ब्यौरा सही तरीके से दर्ज करा सकें।



अब तक 10,475 किसानों ने किया आवेदन

प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अब तक जिले के 273 गांवों के 10,475 किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया है। इसमें कुल 85,053 एकड़ भूमि का ब्यौरा शामिल है। संबंधित पटवारियों व कानूनगो द्वारा इन आवेदनों का मौके पर निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज किए गए किसानों के नुकसान के ब्योरे की बारीकी से जांच की जा रही है। पोर्टल का समय 17 सितंबर तक बढ़ाया गया है। किसान भाई निर्धारित समय तक अपना ब्यौरा दर्ज करना सुनिश्चित करें। बंसी लाल बांगड़, नायब तहसीलदार, गुहला


खंडवार आवेदन स्थिति (कैथल जिला)

खंड
गांव
किसान
पंजीकृत भूमि (एकड़)

ढांड
24
414
3,415.858

पूंडरी
27
1,030
8,075.317

गुहला
90
4,842
37,840.865

कैथल
66
1,755
14,989.935

कलायत
28
1,038
7,879.933

राजौंद
16
287
2,607.658

सीवन
22
1,278
10,243.439

कुल
273
10,475
85,053.005
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें