फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों ने 26 नवंबर को आंदोलन का किया एलान

Sun, 20 Sep 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
महापंचायत में मौजूद किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। गांव मटौर के खेल स्टेडियम में भारतीय किसान मजदूर यूनियन हरियाणा द्वारा महापंचायत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौथ ने की। महापंचायत में किसानों से जुड़े तीन मुख्य मुद्दों पर मंथन किया गया और निर्णय लिया गया की आने 26 नवंबर को प्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
महापंचायत में सुरेश कौथ ने कहा कि सरकार किसान व किसानी को पूरी तरह से बर्बाद करना चाहती है। प्रदेश सरकार खेतों कर बिजली आपूर्ति के लिए हरियाणा एग्री डिस्कॉम जैसी वितरण कंपनियों को ठेका दे रही है। ये कंपनियां खेतों में भी स्मार्ट मीटर लगाएगी, जो प्री-पेड होंगे। मोबाइल की तरह से रिचार्ज खत्म तो बिजली बंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनियों द्वारा संचालन की जाने वाली इस योजना के बाद किसान को सब्सिडी के रेट पर बिजली नहीं मिलेगी और किसान को बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियों द्वारा लूटा जाएगा। बैठक में दूसरा मुद्दा नहरी पानी का रहा। कौथ ने कहा कि वर्ष 1994 में जो समझौता हुआ था प्रदेश सरकार उसका पालन नहीं कर रही और राजस्थान को 550 क्यूसेक यमुना का पानी दे रही है। महापंचायत में यूनियन के उपाध्यक्ष धर्मपाल बडाला, युवा अध्यक्ष अमित फोगाट, भाकियू जिला कैथल अध्यक्ष गुरनाम सहारण, सुरेंद्र चौशाला, महेंद्र रामगढ़, बलवान पाई, शमशेर दुब्बल आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें