फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेतों में स्प्रे करने गए किसान की होदी में डूबने से मौत

Mon, 28 Oct 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत।गांव बालू में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसान नरेश शर्मा (50) शनिवार सायं अपने खेत में फसलों पर स्प्रे करने के लिए गया था। बेटे सुमित कुमार ने बताया कि देर तक जब पिता घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग खेत में पहुंचे। इस दौरान उनके पिता पानी की होदी में बेहोश मिले। स्वास्थ्य जांच में डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि घटना के संबंध में किसान परिवार ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। परिवार के अनुसार जो स्थिति सामने आई है उसके अनुसार कृषि कार्य करते हुए इत्तेफाक से यह घटना हुई। उधर गांव के लोगों ने किसान परिवार को सरकार की नीति के अनुसार आर्थिक मदद मुहैया करवाने की मांग की। हादसे से परिवार के लोग सहमे हैं और गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें