फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान, जवान और पहलवान तिरंगे के तीन रंग : ढांडा

Wed, 14 Aug 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत (कैथल)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव बालू में तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसान, जवान और पहलवान तिरंगे के तीन रंग हैं। ये हमारे हरियाणा की शान हैं। साथ ही भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लेकिन उसने इन तीनों के साथ गद्दारी की है।
विज्ञापन

यह तिरंगा यात्रा बूरा पट्टी ग्राम सचिवालय से तिरंगा यात्रा शुरू होकर बिढ़ान पट्टी, रापड़ियां पट्टी से होते हुए शहीद कैप्टन पूनम के घर तक निकाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीदों को याद किया। अनुराग ने कहा कि कलायत के गांवों में पीने का पानी तक नहीं है। आजादी के 75 साल बाद भी यदि पीने का पानी भी देश के नागरिकों के पास नहीं है तो इसका मतलब इन मूलभूत सुविधाओं के लिए एक लड़ाई और लड़नी होगी।

इसलिए सांकेतिक तौर पर बालू गांव में तिरंगा यात्रा निकाली है। ऐसी तिरंगा यात्राएं हर जिले और गांव में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को पानी, बिजली, स्कूल और अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सके इसके लिए अपने संघर्ष को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। ढांडा ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में 45 बड़ी रैलियों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल बन रहा है।

Next
AU ऐप में पढ़ें