08-कैथल। झारखंड में आयोजित युवा कब्बडी प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ी अपनी ट्रॉफी के साथ खुशी मनाते ह
- फोटो : Kaithal
कैथल। गांव गुहणा के एक साधारण से किसान के बेटे ने गांव के साथ इलाके का भी मान बढ़ाया है। रांची (झारखंड) में एक महीने से चल रही युवा कबड्डी सीरीज का समापन टाना भगत इंडोर स्टेडियम में बुधवार को हुआ। इसमें हंपी हीरोज, हरियाणा ने अरावली एरोज को 59-32 के अंतर से हराकर विजेता का खिताब जीता। टीम की कप्तानी मोनू रुहल ने की। विजेता टीम को 20 लाख रुपये मिले हैं। मोनू गांव गुहणा के एक साधारण किसान रणधीर रूहल के बेटे हैं, जो कि किसानी के साथ अपने समय के अच्छे कबड्डी खिलाड़ी भी रह चुके हैं। गांव में खेल सुविधाओं के अभाव में मोनू के चाचा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी फौजी अमरजीत सिंह ने रुहल को नरवाल कबड्डी एकडेमी रिण्डाना (सोनीपत) कोच नरेश नरवाल के पास भेज दिया था। अब उसकी प्रतिभा दुनिया को दिखने लगी है।