संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी और भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पिहोवा रोड स्थित एफसीआई कार्यालय के समक्ष धरना देकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। धरने के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ तहसीलदार गुहला को ज्ञापन भी सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए उप-प्रधान चमकौर सिंह व युवा हलका प्रधान गुरदीप बदसूई ने बताया कि सरकार द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से एमएसपी और पीडीएस व्यवस्था को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एफसीआई को पेमेंट नहीं करके सरकार ने उसे भारी कर्जे से ग्रसित कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर एफसीआई गोदामों को पूंजीपतियों के हाथों में नहीं जाने दिया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा उपाध्यक्ष सुभाष पूनिया, अंग्रेज नंदगढ़, गुरजंट टटियाना, जगदेव खरौदी, गुरमीत कम्बोज, जरनैल जैली, सुल्तान सिंह, बलदेव सिंह, सुखा सिंह, युवा प्रधान गुरदेव सिंह, निर्भय सिंह, किंद्र सिंह, अधिवक्ता सुखचैन सिंह, बलविंद्र कौर, मनप्रीत कौर, बलराज सिंह, गज्जन सिंह, तजिंद्र सिंह, हरभजन कौर, गगनप्रीत, कंवलजीत भी मौजूद थे।