फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में लाठीचार्ज से नाराज किसानों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को कई संगठनों से जुड़े सैकड़ों महिला व पुरुष किसानों ने तितरम मोड़ पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सुबह करीब दस बजे ही किसान तितरम मोड़ स्थित ब्रिज के नीचे बैठ गए और वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। किसानों ने दूल्हे की गाड़ी व एंबुलेंस को ही रास्ता दिया। किसानों ने 11 बजे ब्रिज के ऊपर बीच सड़क पर ट्रैक्टर, ट्राली व मोटर साइकिल खड़ा करके ऊपर से गुजर रहे वाहनों को भी रोक दिया। दोपहर दो बजे किसान प्रदर्शन समाप्त कर वापस अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन

किसान नेता जिला प्रधान होशियार गिल प्यौदा, मंजीत करोड़ा, केशा राम प्यौदा, जसविंद्र ढुल, महाबीर चहल व साहिल चहल ने कहा कि रोहतक में सीएम कार्यक्रम में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया व किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला करना किया गया है। उसके विरोध स्वरूप जाम लगाया है। किसान नेता बिल्लू चंदाना ने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो की नीति अपनाए रही है। जब सरकार के नेताओं को पता है कि वह कहीं जाते हैं तो उनका विरोध होता है। जब विरोध होता है, तो नुकसान होता है। अगर ये कृषि कानून वापस करवाने में मदद नहीं कर सकते तो कम से कम किसानों का भाईचारा तो खराब न करें। उन्होंने कहा कि जाम लगाने का मकसद जनता को परेशान करना नहीं। जनता को जागरूक करना है। जाम के दौर बीमार लोग, एंबुलेंस व दूल्हे की गाड़ी को रास्ता दिया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने जैसे ही जाम की सूचना मिली तो वाहनों के रूट बदल दिए। कैथल की ओर से हिसार की ओर जाने वाले वाहनों को प्यौदा गेट से गांव चंदाना से निकाला गया। वहीं जींद और असंध जाने वाले वालों को गांव प्यौदा से निकाला गया। वहीं डीएसपी कुलवंत सिंह भी मौके पर पहुंचे और किसानों को शांतिपूर्वक तरीके से धरना देने की बात कही। इसके बाद पुलिस कर्मियों किसानों पर कड़ी नजर रखी।
विज्ञापन

शादी में जा रहा डीजे रुकवा किया मनोरंजन
तितरम मोड़ पर जाम के दौरान कई दूल्हे की गाड़ियों किो किसानों ने जाने दिया। दूल्हे की गाड़ियों के साथ डीजे वाली गाड़ी को रोक लिया और शर्त रखी यदि वह 15 मिनट डीजे बजाए तो जाने दिया जाएगा। इसके बाद चालक को मजबूरी वश डीजे बजाना पड़ा। किसानों ने पहला डीजे 11.30 पर बजवाया। इसके बाद डीजे चालक को जाने दिया। इसके बाद दूसरा डीजे साढ़े बारह बजे बजाया और तीसरा डीजे सवा एक बजे बजाकर खूब मनोरंजन किया।
जाम से यात्रियों को हुई परेशानी
जाम के दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री कमल व पूनम ने बताया कि वह मानसा से आए हैं और राजौंद जाना हैं। वह दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं। कोई वाहन नहीं मिला। अब वहां पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। विद्यार्थी विशाल, अश्वनी व विवेक ने बताया कि वह यूपी से आए हैं। उनका कैथल के एक कॉलेज में पेपर था। अब वह वापस यूपी जा रहे हैं। तितरम मोड़ पर सारे रास्ते बंद किए हुए हैं। इसलिए वह अपनी मोटरसाइकिल को पीछे के रास्ते से उठाकर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें