फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कैथल-पानीपत मार्ग पर लगाया जाम

Sun, 11 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
धान की बिक्री न होने के कारण किसानों ने लगातार दूसरे दिन कैथल-पानीपत मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान लोगों को भारी परेशानियां हुईं। करीब तीन घंटे बाद नायब तहसीलदार ने किसानों को खरीद का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को वेयर हाउस के डीएम वीरेंद्र सिंह ने खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया था, परंतु कुछ डेरियां खरीदे के बाद फिर वही आनाकानी शुरू कर दी। खरीद एजेंसियों के अधिकारी धान में नमी बताकर खरीद नहीं कर रहे।

किसानों का आरोप है कि जब भी मंडी में धान व गेहूं लेकर आते हैं, खरीद एजेंसियों के नखरे सातवें आसमान पर पहुंच जाते हैं। जिससे किसानों को मजबूर होकर जाम जैसे कदम उठाने पड़ते हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर नियमित रूप से धान की खरीद अब भी नहीं की गई तो वे फिर से जाम लगाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पाकर नायब तहसीलदार राजौंद रमेश कुमार व मार्केट कमेटी के सचिव सुरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत केे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें