फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सोए किसानों को बंधक बनाया, हवाई फायर किए

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ी शेेरु में खेतों में सो रहे दो किसानों को बंधक बनाकर कुछ लोगों ने हवाई फायर किया और फसल नष्ट कर दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी शेरु निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसका सुरेश के साथ आठ किले पर जमीन विवाद चला हुआ है। जिसमें वे कोर्ट केस जीत चुके हैं और आठ किले मे बाजरा मक्का और धान की फसल लगाई हुई है। 14 व 15 अक्तूबर की रात को वह राजेंद्र के साथ निगरानी के लिए खेत में झोपड़ी में सोया हुआ था। रात को करीब 11 बजे एक जीप सहित 4 ट्रैक्टर-ट्रालियों व दस मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए सुरेश व उसके दोनों लड़के गुरमीत व गौरव व अन्य 30 से 35 लोग पहुंचे। उन दोनों को झोपड़ी में बंधक बना लिया। उनके पास आते ही हवाई फायर किए। सभी ने उनके 6 किले बाजरा व 1 किला मक्का की फसल को नष्ट कर दिया। इसके बाद वे उन दोनों को गाड़ी में बैठा कर ले गए। साथ ही 1130 रुपये छीनकर ले गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें