फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजाैंद में पराली जलाने के मामले में किसान पर पांच हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद में इस सीजन में पराली जलाने का पहला मामला गांव जाखौली में सामने आया है। यहां किसान ईलू की ओर से करीब एक एकड़ क्षेत्र में पराली जलाने की पुष्टि होने पर प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की है। किसान पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उसके जमीन संबंधी रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की है।
विज्ञापन

हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (हरसैक) से पराली जलाने की लोकेशन मिलने के बाद संबंधित विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जांच के दौरान पटवारी, कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, ग्राम सचिव और नंबरदार ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण में करीब एक एकड़ क्षेत्र में पराली जलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही किसान के भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें