कैथल। पूंडरी पुलिस ने धान अवशेषों में आग लगाने के आरोप में हाबड़ी के एक किसान पर मामला दर्ज किया है। कृषि विभाग के फील्डमैन अमित ने शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव हाबड़ी के किसान राजपाल ने खेत में धान अवशेषों को आग लगाई है, जिससे जिला प्रशासन और सरकार के दिशा-निर्देशों की उल्लंघना हुई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो आग लगाने की पुष्टि हो गई। इंस्पेक्टर शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने किसान राजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।