एसपी सुमित कुमार का विदाई समारोह आयोजित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लघु सचिवालय में पुलिस अधिकारियों ने एसपी सुमित कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया। एसपी सुमित कुमार ने कहा कि कैथल पुलिस द्वारा ग्राउंड लेवल पर मिले सहयोग का अनुभव बहुत सुखद रहा। कर्मठ पुलिस कर्मचारी अधिकारियों की प्यार भरी मीठी यादें लेकर कैथल से विदा ले रहे हैं। अगर जिले में शांति तथा कानून व्यवस्था कायम रखने की नियत से किसी कर्मचारी अधिकारी से जाने- अनजाने कठोर शब्द कहे गए हो तो दिल पर न लेते हुए नजरअंदाज करें। क्योंकि उनके पीछे नेक नीयत थी, कोई व्यक्तिगत वजह नहीं थी।
उन्होंने कहा कि एक डिस्टर्बड जिले से दूसरे डिस्टर्बड में नियुक्ति हुई थी। इस दौरान 4 माह के कार्यकाल में पुलिस और प्रशासन के सहयोग और ठोस इरादे के बल पर अमन शांति कायम रखने में सफल हुए है।
डीसी रविप्रकाश गुप्ता ने एसपी को जीवटता वाले पुलिस कप्तान की संज्ञा देते हुए उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्रपाल, सीटीएम सुभाष सिहाग, डीएसपी मुख्यालय तरुण कुमार, डीएसपी एईसी जोगिंद्र श्योराण, डीएसपी सतीश गौतम, सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, पीआरओ आरएल खटकड़ मौजूद रहे।
जिला पुलिस की तरफ से डीएसपी सतीश गौतम द्वारा एसपी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।