फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फरल के ग्रामीण तीसरे दिन भी धरने पर

Wed, 04 Oct 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्र सरकार द्वारा गठित एमएसपी के सदस्य गुणी प्रकाश व चाल अक्तूबर को गांव फरल में सांसद नायब सैनी व ज़िला अध्यक्ष अशोक गुज्जर के फरल में कार्यक्रम के विरोध स्वरूप गांव फरल के ग्रामीण तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान आस पास के गांवों के लोगों ने भी शामिल होकर युवाओं को समर्थन दिया। हालांकि अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि गांव में सांसद आएंगे या नहीं। सूत्रों के हवाले पता चला कि सांसद राजस्थान के विधानसभा चुनावों में व्यस्तता के कारण राजस्थान में ही है।

गांव फरल के ग्रामीण युवाओं संदीप राणा, विशाल राणा, राजीव राणा, प्रदीप राणा, काका राणा, गौरव शर्मा, शक्ति राणा, आजाद राणा, नवीन राणा, विजेंद्र राणा, बिल्ला राणा, रविंद्र राणा, राहुल राणा, राकेश सैनी, राजू राणा व अभिषेक राणा ने बताया गुणी प्रकाश ने सदा दो समुदायों को लड़वाकर अपने हित साधे हैं। जिस गोशाला की बात गुणी प्रकाश कर रहा है। वहां पर गोशाला के नाम पर पहले भी लाखों का चंदा डकार चुका है। उन्होंने बताया कि भाजपा या मुख्यमंत्री यह उम्मीद नहीं रखें कि गुणी प्रकाश कभी भला कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने बताया कि राजपूत समाज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में बिना किसी शर्त के भाजपा को वोट करता रहा है । आज उसी भाजपा के विधायक व ज़िला अध्यक्ष के इशारे पर समाज के निर्दोश युवाओं पर लाठियां भांजी गई। राजपूत युवाओं की समझदारी देखिए कि किसी का भी नुकसान नहीं किया। अब किस मुंह से सांसद व ज़िलाध्यक्ष गांव में आ पाएंगे। आरोप लगाया कि सांसद गांव में परियोजना का शिलान्यास करने नहीं, बल्कि गुणी प्रकाश के फ्राड का उद्घाटन करने आ रहे हैं। युवाओं का कहना है कि सांसद व ज़िलाध्यक्ष किसी गफ़लत में न रहे। सांसद इस माहौल में गांव में न आए तो यह उनके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें