फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंखे और कूलर फेंक रहे गर्म हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में भीषण गर्मी व लू से लोगों का हाल बेहाल रहा। दिन निकलते ही आसमान से जैसे आग बरसती शुरू हो गई। दिनभर सड़कें बाजार सूने पड़े रहे। लोगों का कहना है कि पंखे और कूलर गर्म हवा फेंक रहे हैं। शाम पांच-छह बजे के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले, जिससे बाजारों में चहल पहल नजर आई।

जिले में चालू माह में गर्मी से लोग परेशान हैं। लगातार 40 डिग्री सेलि्सयस से ऊपर तापमान पर लोग भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। कूलर और पंखे भी इसमें जवाब ही दे गए है। सुबह से ही गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में तो गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। दिनभर दुकानदार ग्राहकों का इंतजार ही करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मंगलवार को तापमान में और बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है, तो लू का खतरा बढ़ जाता है। जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल का कहना है कि लू का खतरा हर वर्ग के लोगों को रहता है। मगर इनमें सबसे ज्यादा परेशानी मधुमेह के मरीजों को होती है, क्योंकि अत्यधिक गर्मी से मधुमेह के मरीजों का शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिसे नियंत्रित करने में मुश्किल होती है। मधुमेह के मरीजों के लिए गर्मियों में डिहाइड्रेशन सबसे बड़ा खतरा है। डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में हाईड्रेशन को बेहतर रखना चाहिए। ऐसे में गर्मी के दिनों में घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस पूरे हफ्ते हीट वेव का खतरा है। तापमान में वृद्धि होगी और लू चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें