फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाल दिवस पर हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

Fri, 15 Nov 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्रतिभाएं दिखाई। समारोह का आरंभ स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया, उनकी धर्मपत्नी अमिता खुरानिया, प्रधानाचार्या व उपप्रधानाचार्या ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम के आरंभ में कक्षा नर्सरी, केजी व पहली के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं, नृत्य व फैंसी ड्रेस के माध्यम से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कक्षा 11वीं की छात्रा तपस्या ने भाषण देते हुए विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कक्षा 10वीं की छात्रा अक्षिता ने भी भाषण के माध्यम से गुरु पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें