फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कहासुनी के बाद परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, आठ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव खरक पांडवां में आपसी कहासुनी के बाद एक परिवार के साथ मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में खरक पांडवां निवासी हरिकेश ने बताया कि 5 सितंबर को उसकी पत्नी की पड़ोस में रहने वाली महिला कमलेश के साथ कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर कमलेश के परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि राजा ने हरिकेश का गला पकड़कर उसे धक्का दिया। इसके बाद अन्य लोगों ने परिवार को घर से बाहर निकलने की धमकी दी। कमलेश पर गली से ईंट उठाकर घर में मारने का भी आरोप है। परिवार ने गेट बंद कर बेटे राहुल से डायल-112 पर सूचना दिलवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि दोपहर करीब 2:45 बजे राहुल गाड़ी लेकर गली से निकल रहा था। इस दौरान राजा और सोनू बाइक पर पहुंचे और गाड़ी के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने हरिकेश, उसके बेटे राहुल, बहू अनु और बेटी शीतल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।

मंगलसूत्र तोड़ने और जान से मारने की धमकी का आरोप
हरिकेश ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उस पर चाकू से हाथ, बाजू, गर्दन और कंधे पर वार किया गया। आरोपियों ने परिवार को खत्म करने की धमकी दी। राजा पर उसे और उसके बेटे राहुल को गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है। वहीं मारपीट के दौरान बहू अनु का करीब एक तोले का सोने का मंगलसूत्र भी टूट गया। डीएसपी रोहताश ने बताया कि कलायत थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें