वार्ड 12 में भगवान परशुराम सामुदायिक भवन का मुआयना करते पार्षद
- फोटो : 1
कलायत। कलायत में अनुमानित सवा दो करोड़ रुपये के बजट से भगवान परशुराम सामुदायिक भवन के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए जारी कार्य पर लगातार विवाद खड़ा हो रहा है। इसके तहत पार्षद, समाज सेवी संगठन और आम लोग वार्ड 12 में जारी इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता को कमजोर करार दे रहे हैं।
परिणामस्वरूप नगर पालिका प्रशासन से कार्यवाही की मांग की जा रही है। वार्ड कमेटी चेयरमैन अमित वाल्मीकि, वार्ड 13 पार्षद रवींद्र निर्मल बंटी, प्रदीप राणा व विभिन्न वार्डों के जन प्रतिनिधियों ने निर्माण स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान भवन के अंदर जगह-जगह से धंसे पुराने फर्श पर बगैर मजबूती के टायल लगाने का कार्य किया जा रहा था। इस कार्य की हालत इतनी खराब थी कि केवल हथोड़ी से ही खोखला फर्श धंस रहा था।
इसी तरह सीवरेज लाइन भी कच्ची मिट्टी पर दबी मिली। जबकि रसोई के निर्माण कार्य में वर्षों से खुले पड़े कमजोर पीलरों व बीम का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे मेें निर्माण कार्य की लंबी मियाद की उम्मीद बेमानी है। जन प्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता व पारदर्शिता कायम रखने के लिए स्पेशल निगरानी टीम गठित करने की मांग की है।
वार्ड 12 में भगवान परशुराम सामुदायिक भवन का मुआयना करते पार्षद- फोटो : 1