फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अवैध असलहा समेत काबू बनवाया था फर्जी पासपोर्ट

Thu, 30 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अवैध असलहा रखने के मामले में गिरफ्तार जींद निवासी बिट्टू ने फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। इस पासपोर्ट के आधार पर वह विदेश जाने की फिराक में था। रिमांड के दौरान पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। एसटीएफ हिसार की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस ने बिट्टू समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसटीएफ की टीम ने 18 दिसंबर को अवैध असलहा रखने के आरोप में बिट्टू को हिसार में गिरफ्तार किया था। हिसार के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज होने के बाद एसटीएफ ने अदालत से रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


एसटीएफ के एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया, बिट्टू के पासपोर्ट की जांच के लिए जब एएसआई विनित कुमार व सिपाही दीपक कैथल के सिविल लाइन थाने पहुंचे तो पता चला कि जनकपुरी कॉलोनी निवासी सौरभ व खुशविंद्र सिंह ने झूठी गवाही दी और घीमाना निवासी दिनेश ने फर्जी पासपोर्ट बनाने की योजना बनाई। पासपोर्ट में आरोपी बिट्टू का पता कैथल की जनकपुरी कॉलोनी का दिया गया था। जबकि वह मूल रूप से जींद के अनूपगढ़ गांव का निवासी है।
विज्ञापन


ऐसे में आशंका है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से किसी संगठित अपराध के उद्देश्य के लिए फर्जी पते पर आवेदक बिट्टू सिंह का पासपोर्ट बनवाया था।
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

सिविल लाइन थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि एसटीएफ हिसार के एसएसआई की ओर से दी गई शिकायत के बाद चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच जारी है। अभी तक साजिश में शामिल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें