फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल से लुधियाना पहुंची नकली पनीर की खेप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सोशल मीडिया पर कैथल से नकली पनीर की आपूर्ति का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह पनीर कैथल से लुधियाना भेजा गया, जहां लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। वीडियो में कैथल नंबर की गाड़ी को भी दिखाया गया है। लोगों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी वीडियो भेज मामले में जांच और कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बीते रोज कैथल से लुधियाना में पनीर की खेप पहुंची, जिसे लोगों ने देखते ही नकली करार दिया। वायरल वीडियों में लोग दावा कर रहे हैं कि यह पनीर मिलावटी है और खाने योग्य नहीं है। ऐसे में इस पनीर को खाने वाले बीमार हो जाएंगे। लुधियाना के स्थानीय लोगों के मुताबिक, वीडियो में दिखाया गया है कि लुधियाना शहर में जब पनीर से भरी नाइन सीटर गाड़ी पहुंची तो वहां लोग आश्चर्य चकित रह गए। लोगों का कहना है कि पनीर का रंग ही बता रहा है की यह पूरी तरह से नकली है। इसका भाव भी 150 रुपये प्रति किलो है, जबकि पनीर की कीमत 300 रुपये से अधिक बताई जा रही है। वायरल वीडियो में लोग यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इस तरह के मिलावटी पनीर को खाने से बचें। यह आपकी सेहत खराब कर देगा। साथ ही मिलावटी पनीर का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।



बाक्स-

पिछले साल ही पकड़ा था तीन क्विंटल मिलावटी पनीर

उल्लेखनीय है कि करीब एक साल पहले ही कैथल में करनाल रोड पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने पिछले साल भी करीब तीन क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा था। यह कुरुक्षेत्र से ले जाया जा रहा था। इस पनीर के सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए थे। इसके बाद इस पनीर के सैंपल फेल मिले थे। इस पनीर की सप्लाई शहर की एक कॉलोनी में की जा रही थी। इसी तरह डोगरा गेट पर भी एक दुकान से पनीर के सैंपल लिए गए थे, जिनमें अनियमितता मिली थी।
विज्ञापन




वर्जन-

जिला खाद्य निरीक्षक डा. गौरव शर्मा ने बताया कि उन्हें वायरल हो रही वीडियो की जानकारी मिली है। जांच के लिए वह इसी सप्ताह में शहर की सभी डेयरियों से सैंपल लेने की कार्रवाई करेंगे। यदि कोई मिलावटी सामान बेच रहा है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें